
मुरादाबाद।
कांठ नगर में मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 432 बी वृहस्पतिवार से 22 नवंबर तक मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ कांठ ने एसडीएम कांठ संतदास पंवार को पत्र लिखकर भेजा है।प्रवर खंड अभियंता रेल पथ कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार 20 नवंबर सुबह आठ बजे से 22 नवंबर की शाम चार बजे तक रेलवे क्रॉसिंग संख्या 432 बी पर मरम्मत कार्य चलेगा।ताकि ट्रेनों का संचालन ठीक प्रकार से हो सके। उन्होंने उपजिलाधिकारी कांठ संतदास पंवार के साथ ही रहना प्रभारी निरीक्षक कांठ एस एच ओ छजलैट,रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ कांठ,स्टेशन अधीक्षक कांठ,सहायक मंडल अभियंता रेलवे नजीबाबाद,प्रभारी रोडवेज बस स्टैंड कार्यालय कांठ,स्योहारा चीनी मिल महा प्रबंधक बिजनौर सहित ग्राम प्रधान रसूलपुर गुर्जर को भी पत्र लिखकर भेजे हैं।
