
मुरादाबाद
कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम सेरूवा धर्मपुर में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के द्वारा विश्नोई धर्मशाला का विधि विधान के साथ शिलान्यास किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का कार्य करती है बल्कि सतत विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इस अवसर पर आयोजित पर्यावरण विचार गोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने पर्यावरण के प्रति सहानुभूति रखने और दिखाने के लिए प्रेरित किया। आगे उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन और संरक्षण के लिए पौधारोपन में भाग लेना चाहिए और पर्यावरण की रक्षा करने का प्रण लेना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, बीजेपी के एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शैफाली सिंह, मुरादाबाद शहर विधायक रितेश गुप्ता,चेयरमैन जिला सहकारी बैंक विजयभान सिंह,पूर्व भाजपा विधायक कांठ राजेश कुमार चुन्नू,राजन विश्नोई,गन्ना विकास समिति कांठ के चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई,अनुज विश्नोई, नीरज विश्नोई,मनीष कुमार विश्नोई,वैभव विश्नोई आदि लोग उपस्थित रहे।
