• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

उपजिाधिकारी कांठ ने SIR को लेकर तहसील सभागार में बी एल ओ की सभा बुलाई

ByMoradabadprahari

Nov 18, 2025

मुरादाबाद,

कांठ तहसील कार्यालय कांठ में SIR प्रक्रिया को लेकर बीएलओ की एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कांठ उपजिलाधिकारी महोदय संतदास पंवार ने बी एल ओ की मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं के पास जाकर उनको जागरूक किया जाए। कांठ एसडीएम महोदय संतदास पंवार के द्वारा समस्त बी एल ओ को निर्वाचन आयोग की तय समय सीमा के भीतर एस आई आर के कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा गया।किसी भी वोटर को एस आई आर को लेकर कुछ भी समस्या हो तो उसको तुरन्त ही दूर किया जाए। कांठ उपजिलाधिकारी महोदय ने सही तरीके से एस आई आर के फार्म को भरने के बारे में विस्तार से जानकारी ली।इस दौरान मास्टर अशोक कुमार,सौरभ कुमार,कपिल चौहान,गौरव पंवार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *