• Mon. Oct 19th, 2026

बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत ढोल नगाड़ों के साथ जीत का जश्न

ByMoradabadprahari

Nov 14, 2025

मुरादाबाद,कांठ

आज बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा शासित एनडीए की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय कांठ जिला मुरादाबाद में ढोल नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया।मुख्य अतिथि को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक चौधरी हुकुम सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा शासित एनडीए ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बिहार की जनता सुशासन,विकास चाहती है और पूर्व की सरकार के समय के जंगलराज से मुक्ति चाहती है। बिहार विधानसभा चुनाव ने भ्रष्ट नेताओं का सूपड़ा साफ़ कर दिया है। इस अवसर पर सोमवीर सिंह,भाजपा कांठ मंडल अध्यक्ष अंकुश चौहान,सत्यवान राजपूत, मुकेश माहेश्वरी,पूर्व कांठ मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह प्रजापति, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवराज जाटव,प्रमोद चौहान,देवेन्द्र चौहान,रिजवान अल्वी,पारुल चौहान,अम्बरीष शर्मा,डॉक्टर नेपाल सिंह चौहान, संतोष कुमार चौहान,राजकुमार ठाकुर,प्रमोद जाटव,बलवंत चौहान,रामचन्द्र जाटव, नीरज विश्नोई आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *