
मुरादाबाद,कांठ – नगर कांठ में थाना प्रभारी सुदेश पाल सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन,रोडवेज बस स्टैंड पर एवं विभिन्न चौराहों पर सघन सर्च अभियान चलाया। जिसमें रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर बाहर से आये व्यक्तियों के बैग एवं अन्य सामान चेक किया गया। । देश की राजधानी नई दिल्ली में हुए बम धमाकों से पूरे देश में सरकार एवं प्रशासन के द्वारा हाई अलर्ट पर होने के कारण सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में मुरादाबाद जिले के कांठ तहसील क्षेत्र के नगर कांठ में भी सर्च अभियान चलाया गया है।सभी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।जिसके कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचाव और सुरक्षा की जा सके।
