
मुरादाबाद जिले के कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर टांडा ग्राम के सिविल इंजीनियर मॉर्निंग वॉक पर अपने पालतू कुत्ते के साथ टहलने निकले तो टाटा मैजिक गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर टांडा के सत्येन्द्र प्रताप सिंह चौहान पुत्र स्वर्गीय घासीराम सिंह(50 वर्ष)धामपुर में बने अपने मकान पर सुबह के समय लगभग 5 बजे अपने पालतू कुत्ते को साथ लेकर टहलने प्रतिदिन जाते थे।सुबह चार बजे अपने पालतू कुत्ते को साथ लेकर टहलने के लिए और मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते समय ही उनके घर से कुछ ही दूरी पर टाटा मैजिक गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।सुबह चार बजे अंधेरा होने के कारण किसी ने भी उनको नहीं देखा।जब कुछ समय बाद उनका पालतू कुत्ता उनके घर पहुंचा तो उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने देखा कि उनके पति कुत्ते के साथ वापस घर नहीं लौटे तो उन्होंने अपने पति के बड़े भाई जगदीश प्रताप सिंह को फोन किया कि क्या वह आपके यहां पर आए हैं तो बड़े भाई जगदीश प्रताप सिंह ने माना कर दिया कि वे हमारे यहां पर नहीं आए हैं तब उसके बाद उन्होंने आस पास में पता किया तो कुछ देर बाद उनको पता चला कि उनके पति सत्येन्द्र प्रताप सिंह कुछ ही दूरी पर मृत अवस्था में पड़े हुए हैं तो अपने पति को मृत अवस्था में देखकर ज्योति सिंह बेहोश हो गई।तभी आस पास के लोग एकत्रित हो गए फिर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने डैड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस टीम ने उस अज्ञात मैजिक वाहन को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पकड़ लिया जिसका नंबर UP 23 BT 4111 है जो सब्जी मंडी अमरोहा से सब्जी ला रही थी। पुलिस गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है।इस घटना के कारण ग्राम मुजफ्फरपुर टांडा में एवम् उनके परिवार में भारी शोक व्याप्त है।मृतक सत्येन्द्र प्रताप सिंह को उनके पुत्र आयुष सिंह ने मुखाग्नि दी।उनके अंतिम दर्शन को क्षेत्र के अनेक लोग एकत्रित हुए।दुख की इस घड़ी में उनके साथ ग्राम टांडा के ग्राम प्रधान संजय चौहान,मास्टर कैलाश चौहान,जगदीश प्रताप सिंह,राजू चौहान,डॉ अशोक कुमार चौहान,विपिन चौहान,दीपक चौहान,रविन्द्र राजपूत,मुकेश राजपूत,देवेन्द्र चौहान,नवनीत चौहान,सत्यवान राजपूत आदि लोग उपस्थित रहे।
