• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जिसमें क्षेत्र के किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया

ByMoradabadprahari

Nov 6, 2025

मुरादाबाद,

6 नवंबर 2025 को भारतीय किसान यूनियन तोमर जनपद मुरादाबाद के तहसील बिलारी के ब्लॉक अध्यक्ष फहीम इदरीसी के नेतृत्व में एक ज्ञापन नायब तहसीलदार महोदय के माध्यम से उपजिलाधिकारी बिलारी महोदय को दिया गया जिसमें क्षेत्र के किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से महोदय को अवगत कराया गया तथा बिलारी पुलिस से संबंधित भी कुछ समस्याएं थी । बिलारी पुलिस एक वारंटी को गिरफ्तार नहीं कर रही है जिसका लगातार माननीय न्यायालय से वारंट आ रहा है जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन तोमर जनपद मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के द्वारा बिलारी पुलिस को 9 नवंबर 2025 तक का समय दिया है और अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि यदि बिलारी पुलिस के द्वारा 9 नवंबर 2025 तक उस वारंटी को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब ऐसी स्थिति में मजबूर होकर बिलारी पुलिस के खिलाफ थाने में 10 नवंबर 2025 को अनिश्चितकालीन धरना भारतीय किसान यूनियन तोमर जनपद मुरादाबाद के नेतृत्व में होगा । आज के ज्ञापन में मुख्य रूप से मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष काशिद हुसैन, युवा मंडल प्रवक्ता सुधीर शर्मा, मुरादाबाद जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर गरिमा गोस्वामी, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष फहीम इदरीसी, बिलारी तहसील अध्यक्ष जहांगीर आका, नगर अध्यक्ष कुंदरकी जाकिर हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष कुंदरकी फरमान राणा, अनस फहीम मुर्तजा मुरादाबाद सचिव विक्की प्रजापति, शिवओम शर्मा, तहसील अध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, संदीप पाठक, शाकिर, इन्तेजार, मुशाहिद, सलीम अहमद, सरताज अहमद, जरीफ अहमद, अनवर अहमद, युवा तहसील अध्यक्ष हाजी बाबू, तथा सैकड़ो भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *