
मुरादाबाद
कांठ जिला मुरादाबाद जिले की कांठ तहसील के ग्राम सदरपुर मतलबपुर में आर्य समाज मंदिर का96 वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में गुरुकुल पूठ हरिद्वार से आए हुए स्वामी अखिलानंद सरस्वती महाराज के द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया। उन्होंने बड़े ही विस्तार से यज्ञ की महत्ता के बारे में बताया कि प्रत्येक परिवार में सप्ताह में एक दिन यज्ञ जरूर किया जाना चाहिए।हवन यज्ञ करने से वायु शुद्ध होती है। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आर्य समाज की स्थापना के 150 वें वर्ष पूरे होने पर 150 रूपए का सिक्का जारी किया और आगे कहा कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती जी ने 10 अप्रैल १८७५ को प्रथम बार राष्ट्रीय कार्यालय मुंबई में यज्ञ किया। बागपत से आए मुख्य भजनोपदेशक तृष्पाल विमल और भजनोपदेशिका संगीता आर्य विद्वत मंडल के रूप में उपस्थित रहे। तृष्पाल विमल ने कहा कि प्रत्येक हिन्दू समाज के घर में सत्यार्थ प्रकाश अवश्य होना चाहिए और उसे जरूर पढ़ना चाहिए। संगीता आर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के अंदर एक 14 वर्षीय बच्चे की विकृति ऐसी थी कि वो बच्चा भांग, गांजे की सिगरेट पीने का आदी हो चुका था और इसी गलत लत के कारण वो बच्चा घर में चोरी करने लगा। फिर एक दिन वर्षा के कारण वो बच्चा आर्य समाज मंदिर के पास खड़ा होकर सत्यार्थ प्रकाश के महर्षि दयानन्द सरस्वती के उपदेशों को सुन रहा था । उन उपदेशों को सुन कर वो बच्चा सभी गंदी हरकतो को छोड़कर मुख्य धारा में आ गया और आगे चलकर वो बच्चा एक महान क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल के रूप में प्रसिद्ध हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार चुन्नू और आर्यप्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गांधी उपस्थित रहे।मुख्य यजमान के रूप में डॉक्टर नितिन कुमार, डॉक्टर सोनाली सिंह,आर्य समाज मंदिर सदरपुर मतलबपुर के प्रधान और जिला प्रतिनिधि सभा मुरादाबाद के कोषाध्यक्ष राजवर्धन सिंह आर्य, सूर्यप्रकाश द्विवेदी,भगवान सिंह हरज्ञान सिंह,शीशपाल सिंह, वेदप्रकाश सिंह,महेंद्र सिंह,हरवीर सिंह,समरपाल सिंह, सोमपाल आर्य,कउमेश कुमार,पूनम आर्य,सविता आर्य, सुमेधा आर्य,वर्दांशी, सुखदांशी, राजेश कुमार आर्य,मुनेश कुमार,पुनीत कुमार, अतुल आर्य, सुरेन्द्र सिंह आर्य, अश्वनी आर्य, राहुल आर्य और सौरभ आर्य उपस्थिति रहे
