• Mon. May 11th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

अस्पताल में डॉक्टर द्वारा महिला के साथ बलात्कार का प्रयास

ByMoradabadprahari

Jun 19, 2025

मैनाठेर के क्षेत्र के नगलिया मसकूला स्थित एक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। जब महिला द्वारा डॉक्टर की हरकत का विरोध किया गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने थाने मे तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की हैं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया हैं !

बिलारी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने मैनाठेर थाने में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह बीती दो जून को गांव नगलिया मशकूला अड्डे पर मौजूद एमजेए अस्पताल में अपनी सास की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी हुई थी। जैसे ही हॉस्पिटल का स्टाफ खाना खाने गया,तभी अस्पताल के डॉक्टर रऊफ पाशा ने महिला को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी डॉक्टर ने उसे चुप रहने और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी डॉ को जेल भेजा गया हैं !महिला ने बताया कि डॉक्टर ने उसे इशारा कर अपने कैबिन में बुलाया था, वह समझी डॉक्टर शायद सास की बीमारी की कोई जानकारी या दवा बताने वाले हैं लेकिन जैसे ही वह कक्ष में घुसी डॉक्टर ने दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ यह अश्लील हरकतें की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *