• Thu. Jun 25th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

UP; महिला आयोग की अध्यक्षता में हुई प्रगति बैठक

ByMoradabadprahari

May 15, 2025

मुरादाबाद

बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डा0 बबिता सिंह चैहान की अध्यक्षता में महिलाओं से संबंधित विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की प्र्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने महिला कल्याण विभाग, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित योजनाओं की विस्तृत चर्चा की गयी, जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित कुल 07 प्रकरणों की महिला जनसुनवाई भी की। जनसुनवाई उपरान्त उन्होंने संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्यवाही कर महिला जनसुनवाई में उपस्थित महिलाओं को राहत दिलाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से घरेलू हिंसा एवं दहेज़ हत्या के मामलों पर भी जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को महिलाओं से संबंधित योजनाओं की प्रगति संबंधित एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाया जाये एवं नियमित रुप से कैम्प लगवाकर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों से भी संपर्क स्थापित कर कार्यवाही की जाये। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अन्तिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहंुचे इसको अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को नियमित रुप से कैम्प लगवाकर जरुरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहंुचाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक स्कूल में सेनेटरी नेपकिन वाली वेडिंग मशीन मौजूद रहे इसको अच्छे से सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालयों के शौचालयों की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने बैठक में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पोन्सरशिप योजना, पीएम केयर्स योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढाओं योजना सहित अन्य योजनाआंे की प्र्रगति संबंधित समीक्षा की गयी। समीक्षा उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यथोचित कार्यवाही कर महिलाओं के हितार्थ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में सदस्य उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती सपना कश्यप, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक, महिला अस्पताल की सीएमएस, पुलिस उपाधीक्षक सिविल लाइन, जेल अधीक्षक सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

बैठक उपरांत मा0 अध्यक्ष द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मुरादाबाद का निरीक्षण किया व साथ ही जिला कारागार मुरादाबाद का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने विद्यालय व कारागार परिसर का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारी को उचित व्यवस्थाएं बनाने रखने के सख्त निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *