• Fri. Sep 25th, 2026

अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ByMoradabadprahari

Sep 12, 2024

देहरादून।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की महिला अधिकारी की अश्लील मॉर्फ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है थाना क्लेमेंटाउन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डी.एस. रावत द्वारा 10 सितंबर को दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप था कि अज्ञात व्यक्ति ने महिला अधिकारी की मॉर्फ वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। एसएसपी देहरादून ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *