• Mon. Sep 7th, 2026

ओरिकल आई हॉस्पिटल में एडवांस्ड LASIK एवं ड्राई आई मैनेजमेंट पर CME का आयोजन

ByMoradabadprahari

Sep 6, 2026

मुरादाबाद, 5 सितंबर 2026:ओरिकल आई हॉस्पिटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में शनिवार, 5 सितंबर को एडवांस्ड LASIK तकनीक एवं ड्राई आई के निदान, बचाव और उपचार विषय पर एक महत्वपूर्ण CME (Continuing Medical Education) का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुरादाबाद एवं मुरादाबाद मंडल के अनेक चिकित्सकों ने भाग लिया।CME के मुख्य वक्ता डॉ. कपिल अग्रवाल, डायरेक्टर, आईनोवा हॉस्पिटल, बरेली ने आधुनिक LASIK तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से फ्लैप-लेस एडवांस्ड LASIK तकनीक (Trans PRK) के बारे में बताया तथा इसकी कार्यप्रणाली, सुरक्षा, सटीकता और मरीजों के लिए इसके संभावित लाभों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से चश्मे पर निर्भरता कम करने के लिए अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी विकल्प उपलब्ध हो रहे हैं।कार्यक्रम में डॉ. मयंक शर्मा, कंसल्टेंट, सी.एल. गुप्ता आई हॉस्पिटल ने ड्राई आई (आंखों में सूखापन) के बढ़ते मामलों पर चर्चा की।

उन्होंने ड्राई आई के कारणों, इसके बचाव, समय रहते निदान तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में चिकित्सकों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आजकल स्क्रीन टाइम, बदलती जीवनशैली और पर्यावरणीय कारणों से ड्राई आई की समस्या तेजी से बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं।

CME का उद्देश्य चिकित्सकों को LASIK की नवीनतम तकनीकों तथा ड्राई आई के आधुनिक निदान एवं प्रबंधन से अवगत कराना था, ताकि मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।कार्यक्रम के अंत में चिकित्सकों के बीच विचार-विमर्श एवं ज्ञान का आदान-प्रदान हुआ।

CME का सफल आयोजन ओरिकल आई हॉस्पिटल द्वारा किया गया, जिसके पश्चात चिकित्सकों के लिए फेलोशिप एवं डिनर का आयोजन किया गया।ओरिकल आई हॉस्पिटल ने सभी सहभागी चिकित्सकों एवं वक्ताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *