• Sat. Sep 5th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

लेखपाल द्वारा पट्टा दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये ठगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एसएसपी को शिकायती पत्र

ByMoradabadprahari

Sep 4, 2026

जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश

मुरादाबाद। जिले के थाना भगतपुर क्षेत्र अंतर्गत घोषीपुरा बाबूपुरा निवासी सुरजीत कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुरादाबाद को शिकायती पत्र देकर तत्कालीन लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित ने लेखपाल पर सरकारी जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर 60,000 रुपये की अवैध वसूली करने, रकम वापस मांगने पर समझौता का दबाव बनाने और रास्ते में जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र के अनुसार, प्रार्थी सुरजीत कुमार के गांव के ही दो माह पूर्व स्थानांतरित हुए तत्कालीन पटवारी/लेखपाल सिद्धार्थ कुमार ने ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर पट्टा कराने का प्रस्ताव रखवाने का झांसा दिया था।

आरोप है कि इसके एवज में लेखपाल ने पट्टा कराने वाले खर्च के नाम पर 30,000 रुपये और एडवांस पट्टा विलेख तैयार कराने के लिए माता जी के नाम से सरकारी रिकॉर्ड में चढ़ाने का भरोसा देकर कुल 30,000 रुपये कुल 60000 अलग-अलग माध्यमों से ऐंठे।कॉल डिटेल और ट्रांजेक्शन से साक्ष्य प्रार्थना पत्र के साथ उपलब्ध कराए गए हैं एवं अन्य साक्ष्य जुटाने की मांग की है ,।

पीड़ित का कहना है कि उसने दिनांक 13-06-2026 को नगद, तथा 16-06-2026 एवं 18-06-2026 को श्रीनाथ एंटरप्राइजेज और बबीता देवी के खाते में क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन कुल 20,000 रुपये ट्रांसफर किए थे।

पीड़ित ने एसएसपी से मांग की है कि घटना से जुड़े मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल (CDR), लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन की तकनीकी जांच कराई जाए, जिससे आरोपी लेखपाल की संलिप्तता पूरी तरह स्पष्ट हो सके।पैसे देने के बाद जब पट्टा नहीं बना और पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी लेखपाल और उससे जुड़े लोगों ने कथित तौर पर टालमटोल शुरू कर दी।

आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी पक्ष द्वारा लगातार रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी जा रही है और झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है।

पीड़ित ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपी तत्कालीन लेखपाल सिद्धार्थ कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और दंड दिलाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *