• Sun. Aug 30th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

एसपी कार्यालय में दिखा खाकी और राखी का पावन संगम, छात्राओं ने SP कृष्ण कुमार विश्नोई को बांधी राखी

ByMoradabadprahari

Aug 29, 2026

बिजनौर:

बिजनौर। बिजनौर जिले की सुरक्षा का जिम्मा जिन मजबूत कंधों पर है, आज उन्हीं हाथों पर बहनों ने अटूट विश्वास की डोर बांधी। मौका था रक्षाबंधन के पावन पर्व का, और दृश्य था बिजनौर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का, जहां का नजारा बेहद भावुक और आत्मीय हो गया।रक्षाबंधन के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की छात्राएं एसपी कार्यालय पहुंची और जिले के कप्तान एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, स्वस्थ जीवन और सफलता की कामना की।

इस दौरान बहनों ने एसपी साहब को तिलक लगाया और मिठाई खिलाई।छात्राओं के इस स्नेह को देखकर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी भावुक हो गए। उन्होंने एक बड़े भाई की तरह सभी छात्राओं का तिलक कर मुंह मीठा कराया और उन्हें उपहार भेंट किए। एसपी ने सभी बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिजनौर पुलिस हर बहन-बेटी की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है।

उन्होंने कहा कि किसी भी बहन को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह बेझिझक पुलिस से संपर्क कर सकती है, उनकी रक्षा करना पुलिस का पहला कर्तव्य है।एसपी कार्यालय में खाकी और राखी के इस पावन मिलन ने यह साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून का पहरा ही नहीं देती, बल्कि हर बहन की रक्षा का अटूट संकल्प भी निभाती है। यह दृश्य वहां मौजूद हर पुलिसकर्मी और आमजन के लिए प्रेरणा बन गया। इस दौरान सीओ सिटी और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *