
कांठ। थाना कांठ पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए 2 अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
दिनांक 24.08.2026 को वादी श्री अजय पुत्र श्री नरेश कुमार निवासी मोहल्ला पट्टीवाला कस्बा कांठ ने थाना कांठ में तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस काले-ग्रे रंग की है।जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP21DB1912 है, चोरी कर ली गई है।
जिस पर थाना कांठ पर मु0अ0सं0 202/2026 धारा 303(2) BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कांठ थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दिनांक 25.08.2026 को समय 00.11 बजे 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो0 समीर पुत्र मो0 लियाकत उम्र करीब 23 वर्ष निवासी मो0 माननगर कस्बा व थाना कांठ और मो0 आबिद पुत्र मो0 सिकन्दर उम्र करीब 21 वर्ष निवासी मो0 पट्टीवाला कस्बा व थाना कांठ शामिल हैं।
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गई एक अदद मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस ब्लैक-ग्रे रंग रजि0 नं0 UP21DB1912 बरामद हुई।गिरफ्तार करने वाली टीम में कांठ कस्बा इंचार्ज राहुल राघव मय हमराह का0 1258 सादिक, हे0कां0 719 प्रदीप कुमार, रि0कां0 1422 निखिल जावला व हे0कां0 1332 अमित तोमर शामिल रहे। इस दौरान कांठ थाना पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है। दोनों अभियुक्तों को माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
