• Mon. Aug 24th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजनौर में जिलाधिकारी ने बालिकाओं संग भोजन कर परखीं कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाएं।

ByMoradabadprahari

Aug 24, 2026

बिजनौर। बिजनौर जिले की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शुक्रवार को विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धर्मनगरी का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बालिकाओं ने डीएम को बताया कि विद्यालय में पढ़ाई ठीक प्रकार से होती है।

वार्डन ने नाश्ते और दोपहर के भोजन की निर्धारित सूची बताई। इसमें फल, दूध, दाल, चावल, रोटी, सब्जी, रायता और सलाद शामिल हैं। शाम को चाय, बिस्किट, चने और परमल तथा रात्रि में 7:00 बजे भोजन दिया जाता है। वार्डन ने एक गिरी हुई चहारदीवारी की जानकारी दी, जिस पर डीएम ने निर्माण के निर्देश दिए।

उन्होंने रसोईघर में तैयार भोजन का निरीक्षण किया और उसे स्वच्छ स्थान पर रखने को कहा।भोजन की गुणवत्ता और स्वाद जांचने के लिए जिलाधिकारी ने बालिकाओं के साथ भोजन भी किया। भोजन से पहले उन्होंने बच्चों के साथ थैंक गॉड की प्रेयर भी की।

उन्होंने बालिकाओं से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पूछा, जिस पर सभी ने योगी आदित्यनाथ बताया। डीएम ने बालिकाओं को प्रतिदिन फल खाने, हाथ धोने और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को सुविधाओं, भोजन गुणवत्ता, स्वच्छता और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *