• Mon. Aug 24th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

धामपुर में झोलाछाप डॉक्टर के मृत्युभोज में पहुंचे भाजपा नेता,क्षेत्र में चर्चा तेज,

ByMoradabadprahari

Aug 24, 2026

बिजनौर। बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कथित झोलाछाप डॉक्टर की मौत के बाद आयोजित किए गए मृत्युभोज में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के शामिल होने की खबर से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,धामपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्शनपुर का एक व्यक्ति मितान सिंह लंबे समय से बिना किसी वैध चिकित्सा डिग्री के क्लीनिक चलाकर लोगों का इलाज करता था।

स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग से भी की जा चुकी है। ग्राम बक्शनपुर निवासी मृतक मितान सिंह बिना किसी बैध डिग्री के पित्त की पथरी, गुर्दे की पथरी की बीमारी खत्म करने की दवा देता था।

जबकि उसकी इसी दवा के कारण अनेक लोगों की जान खतरे में पड़ चुकी है। अनेक मरीजों को इस दवा के कारण अत्यधिक पीलिया,फैटी लीवर,लीवर सिरोसिस आदि गंभीर बीमारियों का शिकार होना पड़ा है।

उसके बाद उसका पुत्र भी अब उसके इसी काम को आगे बढ़ाकर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसी डॉक्टर मितान सिंह की मृत्यु होने पर उसके परिजनों के द्वारा मृत्युभोज का आयोजन किया गया था।इसी मृत्यु भोज में धामपुर के एक भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और उसके मृत्युभोज में शामिल हुए।

नेता जी के वहां पहुंचने पर मृतक झोलाछाप डॉक्टर मितान सिंह के पुत्र द्वारा उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया गया।जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और विपक्षी दलों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार और स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के नेता ही उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।

एक जागरूक नागरिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ऐसे आयोजनों में भाजपा के नेताओं के जाने से झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले बुलंद होते हैं और आम जनता में गलत संदेश जाता है फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में खुसर-पुसर तेज हो गई है।

बिजनौर जिले के स्वास्थ्य विभाग को इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर देनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *