• Sat. Aug 22nd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

संभल के बाद अब बिजनौर की कमान संभालेंगे आईपीएस के.के.बिश्नोई,

ByMoradabadprahari

Aug 22, 2026

बिजनौर जिले के नए पुलिस अधीक्षक बने।बिजनौर। उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई (के.के. बिश्नोई) अब बिजनौर जिले की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। वह वर्तमान में संभल जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं।

के.के. बिश्नोई को तेजतर्रार और सख्त पुलिस अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। संभल में एसपी रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्रवाई कीं। इससे पहले वह गोरखपुर में एसपी सिटी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले से हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की और आगे फ्रांस में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से जुड़े कार्य में भी सेवाएं दीं, लेकिन बाद में देश लौटकर यूपीएससी परीक्षा पास की और आईपीएस अधिकारी बने।

बिजनौर में उनकी तैनाती को लेकर पुलिस महकमे के साथ-साथ जिले के लोगों में भी चर्चा है। अब उनके सामने जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने,

अपराध पर अंकुश लगाने तथा आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा कायम रखने की चुनौती होगी।स्थानीय स्तर पर माना जा रहा है कि के.के. बिश्नोई के अनुभव और सख्त कार्यशैली का असर बिजनौर की पुलिसिंग पर भी देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *