
धामपुर। श्रावण माह में संभल स्थित हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे शिवसैनिकों को धामपुर में पुलिस ने रोक दिया। नगीना चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रोके जाने के बाद नाराज होकर शिवसैनिकों ने नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और शिवसैनिकों के बीच झड़प भी हुई।
शिवसैनिक धामपुर के स्टेशन रोड स्थित शिवाजी पार्क से वाहनों के जरिए रोडवेज और सुभाष चौक होते हुए नगीना चौराहे पहुंचे थे। वहां पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। शिवसैनिकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए संभल के हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने की मांग उठाई।
बाद में पुलिस बल शिवसैनिकों को धामपुरपुलिस बल शिवसैनिकों को धामपुर कोतवाली ले गया। करीब एक घंटे तक कोतवाली में रखने के बाद पुलिस की मौजूदगी में शिवसैनिकों द्वारा हरिद्वार से लाया गया गंगाजल पास के पंजाबी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के शिवलिंग पर चढ़वाया गया। कार्यक्रम में शिवसेना मंडल प्रमुख आर.के. आर्य एडवोकेट, जिला प्रमुख चौधरी संजय राणा,युवा सेवा जिला प्रमुख विकास त्यागी समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।
