
बिजनौर। बिजनौर जिले के धामपुर प्रेस क्लब रजिस्टर्ड के चुनाव धामपुर के नगीना चौक स्थित एक कार्यालय में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इस चुनाव में सतीश शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष पद पर साजिद अली,विभूति कांत शर्मा और मुनीश उपाध्याय निर्वाचित हुए।शमीम अहमद महासचिव चुने गए।जबकि नाजिम अंसारी को सचिव और शिवली खान को उप सचिव का दायित्व सौंपा गया। प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारियों में अरशद अली को संगठन सचिव,विभोर अग्रवाल को प्रचार मंत्री और जुल्फिकार मंसूरी को कोषाध्यक्ष चुना गया।शहबाज अनवर कानूनी सलाहकार बने।
वहीं आयशा सिद्दीकी को कार्यालय प्रभारी और रविनाथ को सहायक कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। अशोक कुमार मीडिया प्रभारी और वसीम अकरम सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए।राजीव चौहान,राजीव राजावत और तनवीर राणा को प्रेस क्लब के सदस्य के रूप में चुना गया।
वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र सिंह एडवोकेट ने चुनाव की अध्यक्षता की। जबकि विभूति कांत शर्मा ने पूरी प्रक्रिया का संचालन किया।इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से अपनी रिपोर्टिंग में गरिमा और संयम बनाए रखने का आह्वान भी किया।
