
मुंबई : बॉलीवुड के सिंटा (CINTAA) की अध्यक्षा, मशहूर हो अभिनेत्री . पूनम ढिल्लों ने हाल ही में बॉलीवुड के निर्माताओं से सीधे सिंटा के माध्यम से कलाकारों की कास्टिंग करने और कलाकारों को समय पर भुगतान देने की अपील की है ।
विशेष तौर पर अध्यक्षा . पूनम ढिल्लो जिने निर्माताओं से हाथ जोड़कर गिनती करते हुए कहाकि निर्माता अपनी जरूरतें सीधे सिंटा ( CINTAA ) को भेजें ताकि बिचौलिए कलाकारों का अनुचित लाभ न उठा सकें। सिंटा बिना किसी कमीशन के निर्माताओं को सही कलाकार उपलब्ध कराएगी ।
सिंटा की अध्यक्षा अभिनेत्री . पूनम ढिल्लों जी ने आगे अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि कलाकारों के लिए 90-दिन की भुगतान प्रणाली अनुचित है , साथ ही छोटे और सह-कलाकारों को समय पर वेतन देने की मांग भी उन्होंने की।
सिंटा की अध्यक्षा अभिनेत्री . पूनम ढिल्लों के ज़रिए किये गए इस बयान से कास्टिंग नियम या , भुगतान सुधारों के बारे में कलाकारों में एक नई उमंग एक नई पहल का शुभारंभ होने के बडे आसार हैं ।
इससे यही साबित होता है कि सिंटा की अध्यक्षा के रूप में अभिनेत्री . पूनम ढिल्लों जी कलाकारों के आँसू पोंछने के बारे में सोचती रही है , और आगे भी सोचती रहेंगी ।
