• Thu. Aug 6th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

स्कूलों के पास बिक रहा था गुटखा-सिगरेट, प्रशासन का छापा; 40 दुकानदारों पर जुर्माना

ByMoradabadprahari

Aug 6, 2026

मुरादाबाद में स्कूलों के आसपास तंबाकू और नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बुधवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में पीली कोठी क्षेत्र के कई स्कूलों के आसपास दुकानों की जांच की गई।जांच के दौरान कई दुकानों पर गुटखा, पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद बिकते मिले। इस पर करीब 40 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों को तुरंत ऐसी सामग्री हटाने और भविष्य में स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने की सख्त चेतावनी दी गई।प्रशासन ने सभी स्कूलों से भी कहा है कि वे अपने आसपास 500 मीटर के दायरे में ऐसी दुकानों पर नजर रखें। अगर कहीं तंबाकू या नशीले पदार्थों की बिक्री होती मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का कहना है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed