• Sun. Aug 2nd, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

देवभूमि हरिद्वार के चंडी घाट पर वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार यज्ञ-हवन और पूजन-अर्चन के साथ विश्व की प्रथम एक्स मुस्लिम कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ,

ByMoradabadprahari

Aug 2, 2026

हरिद्वार, आज देवभूमि हरिद्वार के पावन चंडी घाट पर वैदिक रीति-रिवाजों एवं विधि-विधान के अनुसार यज्ञ-हवन और पूजन-अर्चन के साथ विश्व की प्रथम एक्स मुस्लिम कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर तीर्थाचार्य स्वामी रामविशाल दास जी महाराज,आचार्य कुलदीप विद्यार्थी जी,वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर रसिक चौहान सहित अनेक संत-महात्मा,सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने यात्रा की सफलता एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव का पूजन किया।यज्ञ के दौरान देश, समाज एवं सनातन संस्कृति की रक्षा तथा समस्त मानव समाज में सद्भाव और सद्बुद्धि की कामना करते हुए विशेष आहुतियाँ भी अर्पित की गईं। इसी क्रम में हाल ही में संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान भगवान श्रीराम के चित्र के कथित अपमान की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पाँच विशेष आहुतियाँ अर्पित की गईं कि जिन लोगों से ऐसी घटनाएँ हुई हैं।उन्हें भगवान सद्बुद्धि प्रदान करें तथा भविष्य में सभी भारतीय आस्था,मर्यादा और एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।हवन-पूजन के उपरांत एक्स मुस्लिम श्रद्धालुओं ने माँ गंगा का पवित्र जल उठाकर हरिद्वार (चंडी घाट) से गाज़ियाबाद स्थित श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर के लिए अपनी तीन दिवसीय कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अप्रैल माह में बिजनौर गंगा बैराज से हर की पौड़ी, हरिद्वार तक विश्व की प्रथम एक्स मुस्लिम यात्रा का सफल आयोजन किया गया था। आज उसी ऐतिहासिक पहल का विस्तार करते हुए विश्व की प्रथम एक्स मुस्लिम कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ।जो सामाजिक समरसता,आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है।महादेव की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे।यात्रा निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक पूर्ण हो तथा समाज में शांति,सद्भाव, भाईचारा और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *