
बिजनौर, आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर आयुष चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के ग्राम शेखपुरा में क्षत्रिय समाज के युवा साथियों से भेंट कर आजाद समाज पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण के उत्तर प्रदेश विजन एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की । इस दौरान उन्होंने छात्र हित में किए गए आंदोलन में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण के संघर्ष की सभी युवा साथियों ने सराहना की। इस अवसर पर अनेक युवा क्षत्रिय साथियों को पार्टी का सदस्य बनाया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में सन् 2010 में पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर यशपाल सिंह जी द्वारा बनवायी गई सड़क मार्ग की आज भी ग्रामवासियों द्वारा प्रशंसा की गई।उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिजनौर ठाकुर वीरेंद्र सिंह चौहान जी के आवास पर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मकनपुर में राजपूत समाज और जाट समाज के लोगों द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई।पिताजी पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर यशपाल सिंह जी द्वारा ग्राम मकनपुर से रूपपुर शाहपुर तक बनवाई गई सड़क की गुणवत्ता को आज 15 वर्ष बाद भी याद किया गया।
