• Sat. Aug 1st, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: खैर की बेशकीमती लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी,तस्कर फरार,

ByMoradabadprahari

Aug 1, 2026

बिजनौर। बढ़ापुर क्षेत्र के नजीबाबाद वन प्रभाग की साहूवाला रेंज में वन विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की बेशकीमती लकड़ी से लदी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया।हालांकि वन विभाग की टीम को देखकर तस्कर घने जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।वन विभाग के अनुसार मुखबिर की सूचना पर खादर–अफजलगढ़ मार्ग स्थित बाबा के पुल के पास वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा तस्करों की घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान तस्कर वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। वन विभाग ने मौके से पिकअप और उसमें लदी खैर की लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।वन रेंज अधिकारी रामबृक्ष ने बताया कि फरार तस्करों की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *