• Sat. Aug 1st, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

बिजनौर जिलाधिकारी एवं एसपी द्वारा कांवर यात्रा मार्ग का सघन निरीक्षण किया गया,

ByMoradabadprahari

Aug 1, 2026

जिलाधिकारी बिजनौर एवं पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा थाना नगीना,नगीना देहात एवं नजीबाबाद क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटीरत पुलिसबल एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।आज जिलाधिकारी बिजनौर जसजीत कौर एवम् एसपी बिजनौर अभिषेक झा के द्वारा नगीना देहात,थाना नगीना और नजीबाबाद कोतवाली अन्तर्गत कांवड़ पथ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कांवर यात्रा पथ पर प्रकाश हेतु पर्याप्त बिजली आपूर्ति, साफ सफाई व्यवस्था, बैरिकेडिंग,सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किए जाने सम्बन्धी बिंदुओं पर जोर दिया।उन्होंने कांवरियों की सुरक्षा के लिए एसपी बिजनौर अभिषेक झा को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए हैं। एसपी बिजनौर अभिषेक झा के द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कांवड़ मार्ग पर सतर्कता और सजगता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने उन्हें शिवभक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने,यातायात और रूट डायवर्जन व्यवस्था को सुचारु रखने तथा सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से संचालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *