• Sat. Aug 1st, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

शेरकोट मे करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत,छह माह के मासूम समेत चार बेटियों के सिर से उठा मां का साया,

ByMoradabadprahari

Aug 1, 2026

बिजनौर जिले के शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के समय महिला घर पर अपने छह माह के बेटे के साथ अकेली थी,जबकि सास-ससुर खेत पर काम करने गए हुए थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार,रीता देवी पत्नी अतुल कुमार अपने सास-ससुर के साथ गांव मुबारकपुर में रहती थीं।

उनके पति चेन्नई में एक फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह चारों बेटियां स्कूल चली गई थीं और सास-ससुर खेत पर काम करने निकल गए थे। दोपहर करीब दो बजे जब वे घर लौटे तो छह माह का मासूम बेटा पलंग पर रो रहा था,जबकि रीता देवी टेबल फैन के पास फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी थीं।

फैन का तार उनके हाथ के पास पड़ा मिला।परिजन तत्काल उन्हें धामपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक आशंका है कि टेबल फैन का प्लग या तार लगाते समय उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।रीता देवी अपने पीछे चार बेटियां और छह माह का दूधमुंहा बेटा छोड़ गई हैं। मां की असमय मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची,लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।हल्का इंचार्ज हिरेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की लिखित सहमति दी है। मृतका के पति के चेन्नई से घर लौटने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *