
बिजनौर जिले के नजीबाबाद शहर के मोहल्ला रामपुर के निवासी नदीम अंसारी जी ने अमर उजाला,दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर सहित कई प्रतिष्ठित अखबारों में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं मूल रूप से बिजनौर जिले में नजीबाबाद के रहने वाले थे।वे पिछले कई वर्षों से अपने परिवार जनों के साथ पंजाब के लुधियाना शहर में रहते थे।शुक्रवार की रात करीब 8 बजे चंडीगढ़ के पीजीआई में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।अपने करियर के दौरान नदीम अंसारी जी ने मेरठ,चंडीगढ़ और फर्रुखाबाद समेत कई बड़े शहरों में रहकर धरातल पर जुझारू पत्रकारिता की। सामाजिक मुद्दों पर उनकी पैनी कलम और बेबाक लेखन ही उनकी असली पहचान थी।
वे अपने पीछे अपनी पत्नी परवीन अंसारी,जो कि एक शिक्षिका हैं और अपने बेटे व बेटी को छोड़ गए ।नदीम अंसारी जी के अचानक निधन से नजीबाबाद सहित पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह,वरिष्ठ पत्रकार अनिल चौधरी,इकबाल हिंदुस्तानी, मुकेश सिन्हा और कुलवीर राही समेत कई गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और इसे पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।
