• Sat. Aug 1st, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

सहकारी गन्ना विकास समिति धामपुर के खाद गोदाम, मोरना के प्रांगण में कृषकों का सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया,

ByMoradabadprahari

Aug 1, 2026

मुरादाबाद,कांठ,सहकारी गन्ना विकास समिति धामपुर के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह उर्फ रामवीर सिंह की अध्यक्षता में खाद गोदाम, मोरना के प्रांगण में ग्राम मोरना,शेख सोलन और ग्राम दरियापुर के कृषकों का सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी श्री बृजेश पटेलज आशीष शर्मा उपाध्यक्ष धामपुर चीनी मिल,संजीव कुमार सहायक उपाध्यक्ष (गन्ना),अमित पांडे (एस.सी.डी.आई.,गन्ना विकास परिषद, धामपुर) तथा विनोद कुमार (सचिव,गन्ना समिति धामपुर) सहित ग्राम मोरना,शेख सोलन एवं दरियापुर के सम्मानित कृषक बंधु,गन्ना पर्यवेक्षक चीनी मिल का फील्ड स्टाफ समिति का स्टाफ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अमित पांडे एवं विनोद कुमार ने गन्ना विभाग द्वारा कृषक हित में संचालित विभिन्न योजनाओं,आधुनिक गन्ना उत्पादन तकनीकों, विभागीय सुविधाओं तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही किसानों से सट्टा प्रदर्शन के दौरान अपने अभिलेखों का सावधानीपूर्वक अवलोकन कर किसी भी त्रुटि का समय रहते संशोधन कराने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला गन्ना अधिकारी व चीनी मिल के अधिकारियों ने भी किसानों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के उपरांत जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल के समक्ष आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धमपुर चीनी मिल द्वारा ड्रोन स्प्रे एवं सहकारी गन्ना विकास समिति धामपुर के ट्रैक्टर संचालित स्प्रे मशीन द्वारा गन्ने की फसल पर किए जाने वाले स्प्रे का सजीव प्रदर्शन (डेमो) किया गया। अधिकारियों एवं उपस्थित किसानों ने इस तकनीक को समय,श्रम की बचत के साथ-साथ प्रभावी फसल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया तथा किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।सहकारी गन्ना विकास समिति धामपुर, किसानों के हितों की रक्षा, पारदर्शी व्यवस्था तथा गन्ना विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। सहकारी गन्ना विकास समिति धामपुर के अध्यक्ष मोहन सिंह उर्फ रामवीर सिंह चौहान जी ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं उपस्थित किसान भाइयों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *