• Sat. Aug 1st, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

मुरादाबाद में मोमबत्ती फैक्ट्री बनी आग का गोला, 16 दमकल गाड़ियों ने रातभर संभाला मोर्चा

ByMoradabadprahari

Aug 1, 2026
सागर सराय में भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप, डीएम और एसएसपी पूरी रात मौके पर डटे; एसएसपी सतपाल अंतिल ने खुद थामा दमकल का पाइप

मुरादाबाद। सागर सराय क्षेत्र में शिव मंदिर के पास शुक्रवार देर रात एक मोमबत्ती फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर धधकती लपटों में घिर गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसे नियंत्रित करने के लिए मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जिलों से 16 फायर टेंडर मौके पर बुलाने पड़े।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। फैक्ट्री में मोमबत्ती निर्माण से संबंधित सामग्री होने के कारण आग लगातार भड़कती रही, जिससे दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं अग्निशमन अभियान की लगातार निगरानी की। आग को नियंत्रित करने के लिए दमकल की कई गाड़ियों से एक साथ पानी की बौछार की गई और रातभर अभियान जारी रहा।

एसएसपी ने खुद संभाली कमान

अग्निकांड के दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल का अलग अंदाज भी देखने को मिला। वह केवल अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश देते नजर नहीं आए, बल्कि दमकल कर्मियों के साथ स्वयं पाइप थामकर आग बुझाने के अभियान में जुट गए। एसएसपी के इस कदम से मौके पर मौजूद पुलिस और दमकल कर्मियों का उत्साह बढ़ा।रातभर चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशनआग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए दमकल कर्मियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। आसपास के इलाके में आग फैलने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीमों ने लगातार मोर्चा संभाले रखा।

मंडल के अलग-अलग जिलों से पहुंची दमकल गाड़ियों की मदद से आग को चारों तरफ से घेरकर बुझाने का प्रयास किया गया।भीषण अग्निकांड के चलते देर रात तक सागर सराय क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने भीड़ और यातायात को नियंत्रित करते हुए राहत कार्य को सुचारु बनाए रखा।फिलहाल अग्निकांड में हुए नुकसान और आग लगने के वास्तविक कारणों का आकलन किया जा रहा है। आग ने फैक्ट्री को कितना नुकसान पहुंचाया, इसका विस्तृत आकलन जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *