
कांठ तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आज तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में एल्डर कमेटी द्वारा नामांकन प्रक्रिया शुरु की गई।जिसमें कांठ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में डॉ विनीत कुमार नैन एडवोकेट और चरण सिंह ढाका एडवोकेट,महासचिव पद के उम्मीदवार के रूप में शहजाद रफी एडवोकेट,सुनील कुमार एडवोकेट,नाजिम सैफी एडवोकेट और कपिल यादव एडवोकेट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शीशराम सिंह,कनिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष हेतु अतुल राजपूत एडवोकेट और जीनत परवीन एडवोकेट ने पर्चा खरीदा व कनिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम हेतु परितोष भारती ने पर्चा खरीदा।
कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में कपिल राणा एडवोकेट और नौशाद अंसारी एडवोकेट,सह सचिव प्रशासनिक पद के उम्मीदवार के रूप में भूपेंद्र सिंह, सहसचिव पुस्तकालय के पद के लिए सुहैल खान,सहसचिव प्रकाशन के लिए विनेश कुमार और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बृजेश कुमार,सुनील कुमार,अजहरुद्दीन,योगेन्द्र सिंह,हिमांशुधीर सिंह, शमशाद,मनोज कुमार सैनी एडवोकेट द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गए। इसके बाद आज अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के तौर पर चौ० चरण सिंह ढाका और डॉ विनीत कुमार नैन, महासचिव पद के उम्मीदवार के रूप में शहजाद रफी एडवोकेट और सुनील कुमार के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष हेतु ज़ीनत परवीन द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सहसचिव पुस्तकालय पद के लिए सुहैल एडवोकेट,कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के तौर पर नौशाद अंसारी एडवोकेट और कपिल राणा एडवोकेट और सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए अजहरुद्दीन एडवोकेट,ब्रजेश कुमार,योगेन्द्र सिंह,मनोज कुमार,हिमांशु धीर सिंह के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
नामांकन दाखिल करने के समय आज वार सभागार में काफी चहल पहल की स्थिति बनी रही और सभी उम्मीदवारों के द्वारा अपना अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया। नामांकन दाखिल करने वाले सभी प्रत्याशी वकीलों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट महावीर सिंह ने बताया कि कल 1 अगस्त को भी प्रातः 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
उसके बाद 3 अगस्त को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 13 अगस्त को मतदान और मतगणना का कार्य शुरू किया जाएगा और एक दिन बाद ही 14 अगस्त को कांठ तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
