
मुरादाबाद,कांठ नगर में मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे पर स्थित दो दुकानों का रात्रि के समय भारी वर्षा के कारण लिंटर गिर गया।जिससे दोनों ही व्यापारियों का काफी नुकसान हो गया। रात्रि के समय लिंटर गिरने के कारण कोई भी जनहानि नहीं हुई। कल रात्रि के समय कांठ नगर में मुरादाबाद हरिद्वार हाईवे पर स्थित दो दुकानों का लिंटर भरभराकर गिर पड़ा। कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम महमंदपुर भगवानदास निवासी एडवोकेट संतोष कुमार चौहान की कांठ नगर में मुरादाबाद हरिद्वार मार्ग पर एग्री बिजनेस वन स्टॉप सेंटर के नाम से कीटनाशक दवाओं की दुकान है। रात्रि के समय उनकी दुकान का लिंटर भारी वर्षा के कारण गिर पड़ा।जिससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा।
उनका कहना है कि बार बार बर्षा के कारण दुकान की छत पर पानी भर जाता था।जिसके कारण छत काफी कमजोर हो गई थी और आज रात्रि के समय गिर पड़ी। वहीं उनकी दुकान के बराबर में ही कमल सैनी की फास्ट फूड की दुकान स्थित है।
बर्षा के कारण कमल सैनी की दुकान का लिंटर भी गिर जाने से उन्हें भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। दुकान के बाहर खड़ा उनका ठेला भी थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया है।
गनीमत थी कि रात्रि के समय हुई इस घटना के कारण कोई भी जनहानि नहीं हुई।वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान मौके पर काफी लोगों की भीड़ लगी रही।
