• Thu. Jul 30th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

कांठ तहसील बार संघ के चुनाव के लिए वोटरों की सूची चस्पा की गई,32नए वोट बने।

ByMoradabadprahari

Jul 30, 2026

कांठ तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान के समय में परिवर्तन करने के पश्चात समस्त वोटर अधिवक्ताओं की सूची कांठ तहसील बार सभागार के बाहर दीवार पर चस्पा कर दी गई है।जिसमें करीब 32 नए वोटर बने हैं। कांठ तहसील बार एसोसिएशन की एल्डर/चुनाव कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि इस बार के चुनाव के लिए 32 नए मतदाता वकील प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें कई महिला वकील शामिल हैं।जिसके कारण इस चुनाव में काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि पूर्व की सूची एवं नए आवेदन के पश्चात नई वोटर लिस्ट जारी की गई है।यदि किसी सम्मानित अधिवक्ता के डाटा में कोई लोप या त्रुटि है या किसी को भी कोई आपत्ति प्रस्तुत करनी है,तो वह 30 जुलाई की दोपहर 1 बजे तक एल्डर कमेटी के अध्यक्ष के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। उसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रस्तुत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *