
बिजनौर के बहुचर्चित प्रबल हत्याकांड में बुधवार को अदालत ने मुख्य आरोपी संजय गुप्ता समेत 7 आरोपियों को दोषी करार दिया।दोषी ठहराए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी के रूप में संजय गुप्ता,आशीष अग्रवाल,विनय अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल,राहुल गुप्ता, निखिल अग्रवाल,अनुज अग्रवाल शामिल रहे।फैसला सुनाए जाने के बाद बिजनौर कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सभी दोषियों को तत्काल न्यायिक हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई।यह मामला लंबे समय से बिजनौर जनपद के सबसे चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। अभियोजन और बचाव पक्ष की विस्तृत बहस, गवाहों के बयान तथा साक्ष्यों पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।
