• Fri. Jul 31st, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

एल्डर कमेटी द्वारा कांठ तहसील बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया,

ByMoradabadprahari

Jul 29, 2026

कांठ तहसील बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के द्वारा मंगलवार को हुई बैठक में सत्र 2026 -27 के वार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। कांठ तहसील बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के द्वारा तहसील बार एसोसिएशन ऑफ कांठ के आगामी वार्षिक चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई।जिसमें 29 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 31 जुलाई और 1 अगस्त को प्रातः 11 बजे से लेकर 2 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 3 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे से लेकर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, आपत्ति और 3 अगस्त 2026 को ही दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि 12 अगस्त 2026 को कांठ तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न किया जाएगा।फिर उसी दिन 12 अगस्त 2026 को ठीक मतदान के बाद दोपहर तीन बजे से बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। चुनाव परिणाम घोषित होने तक मतगणना का कार्य चलता रहेगा।इस अवसर पर एल्डर कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोमल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह और संजीव कुमार, अजब सिंह सैनी,सुगम पंवार,शहाबुद्दीन,मरगूब अहमद,दीप सिंह आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *