
बिजनौर के धामपुर शहर के नगीना चौक के निकट स्थित शुभम मंडप के पास सड़क पर चलती एक बाइक में बाइक सवार युवक को सांप दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही बाइक सवार युवक घबरा गया और घबराहट में उसने तुरंत ही बाइक को रोका।कुछ दूर जाकर उसने राहत की सांस ली।
मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर के शुभम मंडप के पास से एक बाइक सवार जा रहा था। बताया जाता है कि उसे चलती बाइक में सांप दिखाई दिया। जिस पर वह घबरा गया और उसने अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में बाइक को बीच सड़क पर खड़ी कर दिया।आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और बाइक से सांप को निकालने का प्रयास किया।
कुछ देर के बाद एक व्यक्ति के द्वारा सांप को बाइक से निकालकर दूर किया गया।इससे बाइक सवार युवक की जान बचाई जा सकी। बाइक से सांप को निकालने वाले युवक की कई लोगों के द्वारा सराहना की गई। इस दौरान मौके पर तमाशबीन लोगों की भारी भीड़ लगी रही।जो अपने मोबाइल फोन पर सांप की वीडियो रिकार्डिंग करते हुए दिखाई दिए।
