
मुरादाबाद, 28 जुलाई।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित वर्ष 2026-27 की हाईस्कूल कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट एवं इंटरमीडिएट इम्प्रूवमेंट परीक्षा मंगलवार को मुरादाबाद के पारकर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा का निरीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक, मुरादाबाद द्वारा किया गया।
प्रथम पाली में आयोजित हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 450 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 433 उपस्थित एवं 17 अनुपस्थित रहे।वहीं द्वितीय पाली में आयोजित इंटरमीडिएट इम्प्रूवमेंट परीक्षा में 267 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 254 उपस्थित तथा 13 अनुपस्थित रहे।जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित साधनों (नकल) का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया। परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं तथा परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
