• Mon. Jul 27th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

महाराजा दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

ByMoradabadprahari

Jul 27, 2026

कांठ नगर में महाराजा दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव समारोह को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष,दर्जा राज्यमंत्री ओमप्रकाश सिंह गोला रहे।इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय राजपाल सिंह प्रजापति को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को महाराजा दक्ष प्रजापति का इतिहास जानना बहुत जरूरी है।

दक्ष प्रजापति के बारे में ऋग्वेद में मिलता है कि बे भगवान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र थे।ब्रह्मा जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया कि आपको श्रृष्टि का निर्माण करना है। संसार में जितनी भी रचनाएं हुई है,वे सभी महाराज दक्ष प्रजापति के द्वारा ही हुई है।आज हम अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। हम अपनी माताओं और बहनों की रक्षा के लिए तलवार भाला चलाने के बजाय मोबाइल से सेल्फी लेने में व्यस्त रहते हैं।

उन्होंने कहा कि कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता है। मिट्टी के बर्तन में पानी की अलग ही महत्ता है। उससे पानी का स्वाद बढ़ जाता है। मिटटी के कुल्हड़ में चाय या पानी पीने से हमें भारत माता की सेवा करने का मौका मिलता है।कुंदरकी निवासी भाजपा नेता कमल प्रजापति ने कहा कि आज समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। भाजपा ही देश के सभी वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए कार्य करती है। हमें प्रत्येक चुनाव में लालच में नहीं,बल्कि एकता में विश्वास रखते हुए अपने समाज के प्रत्याशी को जितना है। जिस प्रकार से दक्ष प्रजापति महाराज ने अपने साम्राज्य को खत्म हो जाने दिया,परन्तु अपने निर्णय से कभी पीछे नहीं हटे।

उन्होने कहा कि किसी को भी अपनी परम्परा को त्यागना नहीं चाहिए। अगर कोई व्यक्ति स्वर्णकार है,तो हमें अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए मेहनत करनी होगी। इस दौरान कार्यक्रम जयंती कम राजनीति आधारित ज्यादा रहा। कार्यक्रम के अंत में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।जो कांठ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गंतव्य स्थल पर जाकर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में शामिल झांकियों में श्री गणेश जी,भगवान भोलेनाथ जी, दक्ष प्रजापति जी आदि प्रमुख रूप से रही। सुरक्षा की दृष्टि से कांठ थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेशपाल सिंह,कस्बा इंचार्ज राहुल राघव,एसआई संजीव कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू,चौधरी विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य जगवीर सिंह प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति,आयोजक विष्णु अवतार प्रजापति, अध्यक्ष धर्मवीर सिंह प्रजापति,भाजपा नेता कमल प्रजापति,अंकुश चौहान,देवेन्द्र चौहान,दिनेश कुमार,शीशराम सिंह प्रजापति,रिजवान अल्वी, लेखराज सिंह,सभासद चमन प्रजापति,शिव कुमार प्रजापति,महेंद्र प्रजापति, रामनाथ प्रजापति,राजेश कुमार,पवन प्रजापति,रूप सिंह नागर,पवन भारती,पप्पू प्रजापति,बुद्ध सिंह प्रजापति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सभासद चमन प्रजापति और अध्यक्षता सुखवीर सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *