• Sun. Sep 6th, 2026

अर्धरात्रि में श्री राधा साड़ी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

ByMoradabadprahari

Jul 21, 2026
दमकल कर्मियों की तत्परता से करोड़ों रुपये का सामान जलने से बचा, कोई जनहानि नहीं

मुरादाबाद। शहर के लाइनपार स्थित माता मंदिर के निकट श्री राधा साड़ी शोरूम में सोमवार की अर्धरात्रि अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।सूचना मिलते ही फायर स्टेशन हाल्लेट रोड यूनिट की दमकल टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर समय रहते काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों और पूरे शोरूम में रखे बड़े पैमाने के सामान तक फैलने से रोक दी गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण करोड़ों रुपये मूल्य का सामान सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *