• Sun. Sep 6th, 2026

बड़ी खबर, चाय पिलाने के बहाने घर से बुलाकर युवक की हत्या; परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या के आरोप

ByMoradabadprahari

Jul 20, 2026

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर स्थित गरीब नवाज बैंक्वेट हॉल के पीछे 20 वर्षीय युवक रितिक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मुगलपुरा थाना क्षेत्र के बरबालान निवासी रितिक के रूप में हुई जो एक मुर्गे की दुकान पर काम करता था। परिजनों का आरोप है कि रितिक को उसका दोस्त सलीम घर से चाय पिलाने के बहाने ताजपुर लेकर गया था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक तलाश के बाद पुलिस ने शव मिलने की सूचना परिजनों को दी। मृतक की मां जया बानो और भाई अदनान ने आरोप लगाया कि रितिक के 25 हजार रुपये तनवीर पर बकाया थे, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने सलीम, तनवीर समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। भोजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *