• Mon. Sep 7th, 2026

धामपुर शुगर मिल की किसान गोष्ठी में गन्ना फसल की देखभाल पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

ByMoradabadprahari

Jul 19, 2026

बिजनौर जिले की धामपुर शुगर मिल द्वारा शनिवार को ग्राम नींदडू में किसान जलील अहमद एडवोकेट के निवास पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा गन्ना फसल की बेहतर पैदावार और रोग नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष आशीष शर्मा,सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार एवं वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मनोज चौहान ने संयुक्त रूप से किसानों से संवाद किया।

अधिकारियों ने गन्ने की फसल में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों से बचाव के उपाय बताए तथा काला चिकटा और पोका बोइंग जैसे रोगों के नियंत्रण के लिए रॉकेट एवं कोनिका दवा के छिड़काव की सलाह दी।उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही धामपुर शुगर मिल की ओर से ड्रोन के माध्यम से गन्ने की फसल में दवा का छिड़काव कराया जाएगा। जिससे किसानों को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा।

उन्होंने किसानों से समय पर गन्ने की बंधाई,मिट्टी चढ़ाई तथा फसल की नियमित निगरानी करने का भी आग्रह किया।इसके बाद अधिकारियों ने ग्राम हथाईशेख में गन्ना प्रजाति को-0118 के प्लॉट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए गए कि किसानों की समस्याओं का समय पर समाधान करें और उन्हें तकनीकी सहायता उपलब्ध कराते रहें।इस अवसर पर जोनल अधिकारी दिनेश राजपूत,कामरान अहमद, कृष्ण कुमार,मुनीष कुमार सहित शुगर मिल का फील्ड स्टाफ एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *