• Mon. Sep 7th, 2026

जनपद बिजनौर में समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया

ByMoradabadprahari

Jul 14, 2026

जनपद बिजनौर में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करके सरकार को एक तगड़ा संदेश दिया।सपा नेताओं को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए,लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश नहीं रुक सका।प्रदर्शन के दौरान माहौल तब गरमा गया जब सपा नेता अनुज मलिक ने रास्ते में लगाए गए बैरिकेड को पार कर लिया और सीधा जिला अधिकारी (DM) कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने वहां अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अनुज मलिक ने साफ शब्दों में कहा कि जनता की आवाज दबाने के लिए चाहे जितनी दीवारें खड़ी कर दी जाएं,समाजवादी पार्टी का संघर्ष रुकने वाला नहीं है।सपाा ने सरकार को घेरे में लेते हुए ये गंभीर सवाल उठाए,महंगाई और बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़।किसानों की बदहाली फसल के सही दाम न मिलने और समस्याओं की अनदेखी।(SIR) प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार और विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश।इस जोरदार प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हुंकार भरी। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *