• Mon. Sep 7th, 2026

बिजनौर जिले के स्योहारा में बनेगी हाईटेक क्रिकेट एकेडमी,आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा शेख़ कुदरत उल्ला मेमोरियल क्रिकेट ग्राउंड

ByMoradabadprahari

Jul 14, 2026

बिजनौर/स्योहारा: क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शेख़ कुदरत उल्ला मेमोरियल क्रिकेट एकेडमी स्योहारा का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। स्योहारा नगर पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी ने बताया कि फिलहाल मैदान की जुताई का कार्य कराया जा रहा है।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह परियोजना उनके व्यक्तिगत प्रयासों से विकसित की जा रही है,नगर पालिका परिषद के माध्यम से नहीं।फैसल वारसी ने बताया कि जुताई के बाद लेजर लेवलिंग तकनीक से पूरे मैदान को समतल किया जाएगा।जिससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर जैसी बेहतर क्रिकेट पिच और मैदान उपलब्ध कराया जा सके।उन्होंने कहा कि एकेडमी में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक अभ्यास सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए मॉर्निंग वॉक और ईवनिंग वॉक की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।फैसल वारसी ने कहा, “यह तो सिर्फ शुरुआत है। अगले दो वर्षों में इस एकेडमी का स्वरूप इतना आधुनिक होगा कि लोग इसे पहचान भी नहीं पाएंगे। हमारा उद्देश्य इसे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं और आम नागरिकों के लिए एक आदर्श खेल एवं स्वास्थ्य केंद्र बनाना है।यह पहल क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने,खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और नागरिकों को आधुनिक एवं सुरक्षित परिसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *