• Tue. Jul 14th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

सिंचाई खंड मुरादाबाद की मासिक बैठक मंडल कार्यालय मुरादाबाद के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई

ByMoradabadprahari

Jul 14, 2026

मुरादाबाद, आज सिंचाई खंड मुरादाबाद की मासिक बैठक मंडल कार्यालय मुरादाबाद के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई।इसकी अध्यक्षता मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई,उपाध्यक्ष, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग,उत्तर प्रदेश शासन ने की तथा संचालन प्रमोद कुमार ने किया।सर्वप्रथम बैठक में पुराने कार्यों की समीक्षा की गई।जिसमें अधिकांश कार्य पूर्ण हुए तथा कुछ कार्य जैसे महमूदपुर रजवाहे को गागन नदी से जोड़ना,यह कार्य प्रगति पर है। मुंडापांडे में शिवपुरी कन्या महाविद्यालय के सामने का पुल अधर में लटका है। जिसके लिए अध्यक्ष महोदय ने एसडीओ अफजलगढ़ मलखान सिंह को यह कार्य सौंपा है। लघु सिंचाई में किसानों की अनुदान की शेष धनराशि शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी।वर्तमान में सिल्ट सफाई,नहर कटिंग,कुलाबे तथा सिंचाई शुल्क की कोई समस्या नहीं है। क्योंकि सरकार 2012 से किसानों को निशुल्क सिंचाई उपलब्ध करा रही है।वर्षा कम होने के कारण किसान अभी तक धान की पौध की रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए अध्यक्ष महोदय ने तुरंत सभी नहरों में पानी छोड़ने का आदेश दिया है। कुछ नहरों में आज शाम तक पानी छोड़ दिया जाएगा,ताकि किसान धान की रोपाई कर सकें।वर्तमान में 6 नलकूप यांत्रिक दोष के कारण तथा 7 नलकूप विद्युत दोष के कारण बंद पड़े हैं। जिन्हें एक सप्ताह के अंदर ठीक कर सुचारू रूप से चलाने का आदेश अध्यक्ष महोदय ने दिया। डायरेक्ट नलकूप को 10 घंटा ,ग्रामीण लाइन से जुड़े नलकूप को 18 घंटा तथा नगर क्षेत्र से जुड़े नलकूप को 22 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है।बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।फिर भी बाढ़ से संबंधित अधिकारी कर्मचारी आदि को सजग रहने का आदेश अध्यक्ष महोदय ने दिया।बैठक में नीरज कुमार गुप्ता अधिशासी अभियंता नलकूप खंड प्रथम, अम्बरीष कुमार अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग, श्रीमती श्रद्धा भट्ट एसडीओ नलकूप खंड,राकेश कुमार एसडीओ नलकूप खंड द्वितीय, गोपाल सिंह एसडीओ सिंचाई खंड मुरादाबाद,अमित कुमार कृषि अधिकारी,मलखान सिंह एसडीओ अफजलगढ़,मुनेश कुमार शर्मा JE लघु सिंचाई, मुकेश कुमार उपाध्याय बाढ़ खंड मुरादाबाद,सुशील कुमार यादव एसडीओ तृतीय तथा महेश पाल सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed