• Mon. Sep 7th, 2026

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कांठ को ज्ञापन सौंपा

ByMoradabadprahari

Jul 14, 2026

मुरादाबाद, कांठ ,भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज कांठ एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी के कार्यालय में जाकर उनको एक ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह ने किसानों और क्षेत्रवासियों की विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कांवर पथ की सावन माह के लिए सफाई के नाम पर डाले जाने वाले कूड़े कचरे को उठाकर डाला जाना चाहिए,न कि जेसीबी मशीन से खेतों में धकेला जाए।जिससे प्लास्टिक और कांच जैसे हानिकारक और दूषित पदार्थ खेतों में ना जाए। ऐसे लोगों को नोटिस जारी करके उन्हें सड़क के किनारे कूड़ा फेंकने से रोकना चाहिए। कांवर पथ पर चलने वाले रेत के भारी डंपरों के कारण सड़क पर मिट्टी का ढेर लग जाता है।जिससे वहां पर कीचड़ हो जाती है।

उससे आने जाने वाले वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए खतरा बढ़ जाता है। जिसे निरंतर धुलाई करके साफ सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए।क्योंकि कुछ ही दिनों के बाद कांवर यात्रा प्रारंभ होने वाली है। कांवरियों की सुरक्षा के लिए कांठ तहसील प्रशासन को सभी प्रकार के अवरोध दूर करने चाहिए। गांव में चक मार्गों,गांव में अंदर जाने वाले मार्गों के अतिक्रमण और खेतों के मेढ़ के विवाद को प्रशाशन द्वारा शीघ्रता से निपटाना चाहिए।जिससे किसी भी प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति उत्पन्न न हो। कांठ नगर के व्यापारी ऑनलाइन भुगतान नहीं लेते हैं। इस कारण कांठ नगर के व्यापारियों के ऑनलाइन यूपीआई पेमेंट करने को लेकर भी उन्होने एसडीएम कांठ से वार्ता की। सरकारी नलकूपों की भूमिगत पाइपलाइन का विस्तार किया जाए।जिससे बंटवारे के कारण खेतों से अलग हुए छोटे किसानों को भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके। विद्युत आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार जारी की जाए। विद्युत विभाग के कर्मचारियों का उपभोक्ताओं के प्रति व्यवहार बहुत ही कटु और तनावपूर्ण है,उसे दूर करने का प्रयास किया जाए। आपूर्ति का पता करने पर भीकनपुर बिजली घर का स्टाफ सही जानकारी नहीं देता है। भीकनपुर बिजली घर के एसडीओ के समीक्षा बैठक में नहीं आने,क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को ठीक कराने, कांठ नगर पंचायत द्वारा छोड़े जाने वाले पानी के खेतों में जाने के कारण कई किसानों को कंगाली के मार्ग पर पहुंचा दिया है। इस विकराल समस्या का समाधान तुरंत ही किया जाना चाहिए। कांठ नगर ने एक मृदा परीक्षण केंद्र खोलने की भी मांग की है। किसानों को यूरिया खाद की पर्याप्त और समय से उपलब्ध कराने की मांग की है। भाकियू टिकैत गुट ने किसानों की इन विभिन्न मांगों को एसडीएम कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी से एक हफ्ते के भीतर हल करने के लिए कहा है। उन्होने कहा कि अगर हमारी मांगे समय से पूरी नहीं हुई तो फिर किसान यूनियन एक बड़े आंदोलन को बाध्य हो। इस अवसर पर भाकियू के वरिष्ठ जिला उपा हरदीप सिंह विश्नोई, कांठ तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष छजलैट अंगद चौधरी,नौबत सिंह गुर्जर, रामकला गुर्जर,अंश चौधरी, सतपाल सिंह,बलराज सिंह, प्रिंस चौधरी,विपिन कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *