• Sun. Sep 6th, 2026

ऑपरेशन ‘Cy-Vajra’ की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी आधार, सिम व मोबाइल बरामद

ByMoradabadprahari

Jul 11, 2026

मुरादाबाद, 11 जुलाई।मुरादाबाद साइबर थाना, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों (शानू उर्फ़ शानू पठान मोहम्मद नईम वैभव रस्तोगी अक्षत गुप्ता योगेंद्र वर्मा ) गिरफ्तार किया गया है। एक अभियुक्त अरुण वर्मा फरार बताया जाता है , रोपियों के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल फोन और साइबर अपराध में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस ने ऑपरेशन “Cy-Vajra” के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा किया है।पुलिस के अनुसार, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच में एसबीआई बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध में किए जाने के साक्ष्य मिले। इसी आधार पर साइबर थाना मुरादाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गिरोह लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराने के नाम पर ठगी करता था। ठगी की रकम विभिन्न बैंक खातों में मंगवाई जाती थी,

जिसके बाद चेक और एटीएम के माध्यम से नकदी निकालकर आपस में बांट ली जाती थी। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि पिछले कई महीनों से इसी तरीके से लाखों रुपये की साइबर ठगी की जा चुकी है।पुलिस ने इस कार्रवाई में दो मामलों में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की गई है। वहीं कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं,

जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।इस कार्रवाई को साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, सर्विलांस टीम एवं अन्य पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *