• Sun. Sep 6th, 2026

कांठ तहसील बार सभागार में बार एसोसिएशन ऑफ कांठ की बैठक का आयोजन किया गया।

ByMoradabadprahari

Jul 10, 2026

कांठ तहसील बार एसोसिएशन के सभागार में आज दोपहर 2 बजे कांठ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था।बैठक में कांठ तहसील बार संघ की कार्यकारिणी के द्वारा सात प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। जिसमें से कुल 6 प्रस्ताव पास किए गए।एक प्रस्ताव को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। प्रमोद कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में निम्न प्रस्ताव रखे गए।पहला,कांठ तहसील बार सभागार के सामने आंगन में पानी निकासी का स्थाई समाधान करने,तहसील बार के वार्षिक सदस्यता शुल्क को 20 जुलाई तक शीघ्र जमा करने,

आय व्यय का ब्योरा तैयार करना,बार सभागार की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने, न्यास समिति में वकीलों का पंजीकरण कराने,तहसील बार सभागार का सौंदर्यीकरणएवं वृक्षारोपण कराने,तत्काल प्रभाव से वोटर लिस्ट तैयार कराने सहित कुल सात प्रस्ताव रखे गए। जिसमें से कुल मिलाकर 6 प्रस्ताव पास किए गए।एक प्रस्ताव को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। निर्णय के लिए सोमवार को बैठक का पुनः आयोजन किया जाएगा। पूरी बैठक बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का संचालन तहसील बार कार्यकरिणी के महासचिव दीपक विश्नोई ने किया।इस अवसर पर कांठ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा,महासचिव दीपक विश्नोई,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरपाल सिंह चौहान,कोषाध्यक्ष भूप्रकाश चौहान,सलमान खान, विजेंद्र सिंह,चरण सिंह सैनी, अतुल विश्नोई,राहुल चौधरी, लक्ष्मण सिंह,इमरान खान त्यागी,मो० साजिद,जीशान आलम,जैनुल हसन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *