• Tue. Jul 7th, 2026

Moradabad Prahari

News Paper

DM कार्यालय और SSP ऑफिस के सामने जलभराव, रोज़ाना पानी से होकर गुजरने को मजबूर अधिवक्ता

ByMoradabadprahari

Jul 7, 2026
मुरादाबाद। जनपद के जिलाधिकारी कार्यालय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय के ठीक सामने स्थित मार्ग पर मामूली बारिश के बाद भी जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से सबसे अधिक परेशानी न्यायालय आने-जाने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों को उठानी पड़ रही है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि अदालत तक पहुंचने के लिए उन्हें प्रतिदिन पानी से भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार फिसलने और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

हैरानी की बात यह है कि यह जलभराव जिले के सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक क्षेत्र में हो रहा है, जहां प्रतिदिन वरिष्ठ अधिकारी, अधिवक्ता और सैकड़ों नागरिकों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।अधिवक्ताओं और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर इस समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि न्यायालय आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *