• Mon. Sep 7th, 2026

मुरादाबाद में ओवरसीज फर्म में भीषण आग: 10 दमकल गाड़ियों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

ByMoradabadprahari

Jul 3, 2026

फैक्ट्री में केमिकल मिलने पर भड़कती रही आग , फैक्ट्री में भारी मात्रा में था जलनशील कैमिकल

मुरादाबाद। जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्किट हाउस के सामने स्थित ‘कन्हैया लाल निर्मल कुमार ओवरसीज’ फर्म में बुधवार (1 जुलाई 2026) को अचानक भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़े हादसे को टाल दिया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है।

त्वरित एक्शन में जुटी फायर सर्विस फायर स्टेशन हैलेट रोड को सुबह 10:55 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर यूनिट महज एक मिनट के भीतर 10:56 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।दूरी तय करते हुए पहला फायर टेंडर सुबह 11:06 बजे मौके पर पहुंच गया, जिसके तुरंत बाद 11:07 बजे दूसरा और 11:10 बजे तीसरा फायर टेंडर भी राहत कार्य में जुट गया। आग की विकरालता और फैलती लपटों को देखते हुए तुरंत आस-पास के जनपदों से भी मदद मांगी गई।पड़ोसी जिलों से बुलाए गए फायर टेंडर आग पर काबू पाने के लिए मुरादाबाद जनपद के 07 फायर टेंडर्स के साथ-साथ पड़ोसी जिलों

रामपुर, अमरोहा और संभल से 03 अतिरिक्त फायर टेंडर बुलाए गए। कुल 10 दमकल वाहनों और फायर फाइटर्स की टीम ने लगातार 4घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर सुरक्षा और राहत कार्य की कमान संभालने के लिए मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी मौजूद रहे: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (SP Rural) क्षेत्राधिकारी (CO) सिविल लाइंस उपजिलाधिकारी (SDM) सदर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अग्निशमन अधिकारी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी कोई जनहानि नहीं, नुकसान का आकलन जारी फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम के संयुक्त और सूझबूझ भरे ऑपरेशन के कारण आग को आगे फैलने से रोक दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए आर्थिक नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *