
MORADABAD,मण्डलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार द्वारा समिति को बताया गया कि विगत मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक का कार्यवृत्त सभी को प्रेषित किया जा चुका है तथा किसी से कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हुई है।
बैठक के दौरान मुरादाबाद में पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 के किमी 164 में, प्रेम वण्डर लाइन के समीप स्थित सम्पार संख्या 413-ए पर अतिरिक्त दो लेन उपरिगामी सेतु के निर्माण हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 67 करोड़ रू0 की कार्य योजना को विश्वकर्मा पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया है।
बैठक में डियर पार्क के संचालन के सम्बन्ध में वन विभाग द्वारा बताया गया कि डियर पार्क के संचालन हेतु रु 174.40 लाख की सौंदर्यीकरण योजना तैयार कर प्रेषित की गयी है और मण्डलायुक्त द्वारा प्रमुख सचिव, उ०प्र० शासन को बजट उपलब्ध कराने हेतु लिखा गया है।
ई-वेस्ट रिसाईकिलिंग व कलेक्शन कराये जाने के सम्बन्ध में नगर निगम द्वारा बताया गया कि नगर निगम की अनुबन्धित एजेन्सी द्वारा प्रतिदिन महानगर में सभी वार्डों में ई-वेस्ट एवं घरेलू अपशिष्ट प्रबन्धन सम्बन्धी जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाती हैं।
लक्ष्मीपुर कट्टई इण्डस्ट्रियल एरिया को नियोजित करने व 12, 18, एवं 24 मी० रोड को नियोजित करने के प्रकरण में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा अवगत कराया गया कि रामपुर दोराहा तथा रामपुर रोड पर 04 स्थानों पर यूनिपोल स्थापित किये गये हैं तथा 01 स्थान पर बस शेल्टर का कार्य प्रारम्भ किया है। इस सड़क पर 01 पब्लिक टॉयलेट के लिये स्थान चिन्हित कर लिया गया है।
धन्नूपुरा सीएनजी पम्प के सामने की सड़क निर्माण कराने संबंधी प्रकरण में अवगत कराया गया कि इस सड़क को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में सम्मिलित कर लिया गया है तथा धनराशि प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
जनपद बिजनौर में ओडीओपी योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन सीएफसी देवदार एसो० को प्रदूषण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं जिला पंचायत में लम्बित मानचित्र स्वीकृति के निस्तारण के सम्बन्ध में क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण विभाग बिजनौर एवं अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत बिजनौर के साथ मण्डलायुक्त की विस्तृत चर्चा हुयी तथा समस्या के समाधान के निर्देश दिये।
बैठक में मण्डलायुक्त महोदय द्वारा नगर निगम को निर्देशित किया गया कि शहर की सड़कों पर गड्ढों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
बैठक में पंकज वर्मा सचिव मुरादाबाद विकास प्राधिकरण, अतुल कुमार अपर नगर आयुक्त मुरादाबाद, अरुण कुमार सिंह अपर आयुक्त-1, गजेन्द्र प्रताप सिंह उपायुक्त, अशोक कुमार चौरसिया मुख्य अभियन्ता विद्युत, डा० विनय कुमार सिंह प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी, एसपी सिंह अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि, वीके राव उप निदेशक विद्युत सुरक्षा, प्रमेन्द्र प्रसाद सिन्हा एलडीएम मुरादाबाद, श्री दीपेन्द्र कुमार उपायुक्त उद्योग मुरादाबाद, डीके गुप्ता क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण विभाग मुरादाबाद, दीप्तिमान भट्ट श्रम उपायुक्त मुरादाबाद, सुश्री गेसू मौर्या क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा, शशिकान्त डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर यूपी स्टेट ब्रिज कोर्पोरेशन, बलजीत सिंह सीनियर सैक्सन इंजी० (कार्य) रेलवे, कुलदीप सिंह स्वदेशी जागरण मंच, राकेश उपाध्याय टर्मिनल हेड हिन्द टर्मिनल प्रा०लि०, रचित अग्रवाल लघु उद्योग भारती, शैलेन्द्र अग्रवाल इन्फा लाइफ प्लेज पार्क, इत्यादि उद्यमी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
